देश

VIDEO: एमपी के बाद अब UP में शर्मनाक कांड! दलित युवक को पीटने के बाद चप्पल चाटने के लिए किया गया मजबूर, वीडियो देख भड़के लोग

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कुछ इसी तरह से शर्मसार कर देने वाला एक मामला यूपी के सोनभद्र से सामने आया है. यहां एक एक दलित युवक को एक शख्त ने चप्पल चटवाने के बाद उससे उठक- बैठक करवाई.

VIDEO: एमपी के बाद अब UP में शर्मनाक कांड! दलित युवक को पीटने के बाद चप्पल चाटने के लिए किया गया मजबूर, वीडियो देख भड़के लोग

Dalit Man Force Lick Slippers: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कुछ इसी तरह से शर्मसार कर देने वाला एक मामला यूपी के सोनभद्र से सामने आया है. दलित युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति बिजली से जुड़ी शिकायत करने पहुंचा था. जहां लाइनमैन ने पहले उसे पीटा. इसके बाद उससे अपनी चप्पल चटवाने के बाद उससे उठक- बैठक करवाई. दलित युवक के साथ इस अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौतरफ इसकी कड़े शब्दों में निंदा हो रही है. साथ ही लोगों की मांग है कि लाइनमैन को बर्खास्त कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकी पर लाइनमैन बैठा हुआ है, और अपने चप्पल को चाटने के लिए मजबूर कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना एक हफ्ते पहले की है. वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुई है. वहीं वीडियो वायलर होते ही पुलिस हरकत में आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).