देश

Mathura Shocker: मथुरा में लड़के की शर्मनाक हरकत, दिनदहाड़े लड़की को जबरन किया Kiss, वीडियो वायरल होने पर मामले की पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक लड़के की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिस वीडियो को देखने के बाद हर कोई लड़के की इस हरकत को लेकर गुस्से में हैं.

Mathura Shocker: मथुरा में लड़के की शर्मनाक हरकत, दिनदहाड़े लड़की को जबरन किया Kiss, वीडियो वायरल होने पर मामले की पुलिस जांच में जुटी

Mathura Shocker: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक लड़के की शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिस वीडियो को देखने के बाद हर कोई लड़के की इस हरकत को लेकर गुस्से में हैं. दरअसल वेस्ट बंगाल का रहने वाला एक परिवार मथुरा में धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आया हुआ था. जहां वह परिवार रूका हुआ था. वहीं पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने परिवार के साथ आई एक लड़की को उस समय सरेआम Kiss कर दिया. जब वह सड़क से जा रही थी. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने के बाद उसे वहां के लोगों ने पकड़ा लिया. उसके इस हरकत के लिए लोगों द्वारा एक पंचायत बुलाई गई. पंचायत में उसके इस हरकत को लेकर सिर पर 10 चप्पल मारने की सजा सुनाई गई. पंचायत द्वारा पुलिस के पकड़े जाने के डर से वह सजा खाने के बाद वहां से फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वहीं इस घटना के बाद लड़की का परिवार अपने राज्य वेस्ट बंगाल वापस लौट गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).