VIDEO: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, वाइस चांसलर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
यूपी के गोरखपुर में यूनिवर्सिटी में ABVP कार्यकर्ताओं का गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम को यूनिवर्सिटी में दाखिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
यूपी के गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी (DDU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है. यहां ABVP कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी में शुक्रवार शाम वाइस चांसलर के चैंबर में घुसने के बाद तोड़फोड़ कर दी. दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया. इससे भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे. इस बीच-बचाव करने आई पुलिसवालों से भी उन्होंने मारपीट की. वाइस चांसलर को लोगों के बीच पिटाई का वीडियो भी सामने आया है.घटना के बाद पुलिस ने ABVP के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.
Video:
UP : गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP छात्रों ने पुलिस और कुलपति की पिटाई की
◆ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Gorakhpur University | #GorakhpurUniversity | #ABVP pic.twitter.com/M9cZNcsQX0
— News24 (@news24tvchannel) July 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

