देश

UP: अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश का पर्दाफाश! मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें फेंकने के मामले में 7 गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने अयोध्या में मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें फेंकने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफतार शरारती तत्व के लोगों में कुल 11 लोग शामिल थे.

UP: अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश का पर्दाफाश! मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें फेंकने के मामले में 7 गिरफ्तार
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter/File)

लखनऊ: यूपी के अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने अयोध्या एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें फेंकने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शरारती तत्व के लोगों में कुल 11 लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. अयोध्या के एसपी शैलेश कुमार पांडे (SP Shailesh Kumar Pandey) के अनुसार अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं एसपी पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत भी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).