Umesh Pal Murder: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश को गोली मारे जाने के बाद प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया अंतिम संस्कार (VIDEO)
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को शुक्रवार को प्रयागराज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दो दिन बाद पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके प्रयागराज स्थित घर पर लाये जाने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया
Umesh Pal Funeral: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को शुक्रवार को प्रयागराज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दो दिन बाद पोस्टमार्टम होने पर उनका शव उनके प्रयागराज स्थित घर पर लाये जाने के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया. पोस्ट मार्टमरिपोर्ट के अनुसार उमेश पाल के शरीर में सात गोली मारी गई.
बता दें कि हमलावरों ने तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल को शुक्रवार शाम उस समय उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी. जब वे अपनी कार से उतरकर अपने घर जा रहे थे. सी बीच हमलवारों ने उन्हें घेर कर कई राउंड फायर किया जिसमें उनकी जान चली गई .जनवरी 2005 में प्रयागराज में राजू पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले का मुख्य आरोपी अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद था.
Video:
प्रयागराज: दिवंगत उमेश पाल के शव का पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में उमेश के एक गनर की भी मौत हुई थी जो आजमगढ़ के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने उमेश पाल को 7 गोलियां मारी थीं। #UmeshPal #Praygraj | @aap_ka_santosh pic.twitter.com/LaizvaIOR7
— UP Tak (@UPTakOfficial) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

