देश

Tripura Election 2023: बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणापत्र, मुख्यमंत्री माणिक साहा रहे उपस्थित

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अगरतला में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उपस्थित रहें.

Tripura Election 2023: बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणापत्र, मुख्यमंत्री माणिक साहा रहे उपस्थित
बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणापत्र (Photo: ANI)

त्रिपुरा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अगरतला में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उपस्थित रहें. BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'संकल्प पत्र की चर्चा के साथ ही मैं इसके महत्व की भी चर्चा करता हूं. दूसरी पार्टी घोषणा पत्र लाती है तो उसे उनकी पार्टी के लोग ही महत्व नहीं देते लेकिन BJP कोई प्रतिबद्धता देती है तो उसे लोग समझते हैं, देश के लोग इंतजार करते हैं कि BJP का संकल्प पत्र क्या होगा.'

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में नवगठित राजनीतिक दल ‘टिपरा मोथा’ के ‘किंगमेकर’ (सरकार गठन में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी) के रूप में उभरने की संभावना है और इस चुनाव में उसका मुकाबला बीजेपी -इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन एवं कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के साथ होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).