Congress Mahangai Hatao Rally: जयपुर में राहुल गांधी बोले- देश में हिंदुत्ववादियों का राज, हिंदुओं का नहीं, हमें हिंदुत्ववादियों को हटाना है
कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के जयपुर में महंगाई के खिलाफ रैली आयोजित की गई हैं. इस रैली में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है
Congress Mahangai Hatao Rally: कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के जयपुर में महंगाई के खिलाफ रैली आयोजित की गई हैं. इस रैली में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संबोधित करते हुए कहा कि ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है. हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए. राहुल गांधी अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश की आज जो हालत है, शायद पहले कभी नहीं रही. पूरा धन चार, पांच पूंजीपतियों के हाथ में है. उन्होंने कहा कि देश के सभी संस्थाएं एक संगठन के हाथ में है. देश को जनता नहीं चला रही है. देश को तीन चार पूंजीपति चला रहे हैं, और हमारे प्रधानमंत्री जी उनका काम कर रहे हैं.
ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए: महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयपुर, राजस्थान pic.twitter.com/OnXuZb8umr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

