देश

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा को लेकर BJP पर भड़कीं पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती, कहा- उसने इसे सियासी हथकंडा बना दिया

पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. पीडीपी अध्यक्षा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी लेकिन भाजपा ने इस यात्रा को सियासी हथकंडा बना दिया है

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा को लेकर BJP पर भड़कीं पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती, कहा- उसने इसे सियासी हथकंडा बना दिया
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती (Photo Credits ANI)

Amarnath Yatra 2022: पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. पीडीपी अध्यक्षा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी लेकिन भाजपा ने इस यात्रा को सियासी हथकंडा बना दिया है कि जैसे जम्मू-कश्मीर को फतह करना है... इनके पासे रिपोर्ट है जिसमें लिखा है कि एक दिन में यात्रा के लिए 5,000 से अधिक लोग नहीं जाने चाहिए.

महबूबा मुफ्ती ने ने अपने बयान में यह भी कहा कि यह समझते हैं कि जम्मू-कश्मीर किसी और का हिस्सा है और 'घर में घुस कर मारेंगे' जैसा सलूक करते हैं. हमें इसका मुकाबला करना है। अगर हमने यह सोचा कि 'जो हो गया, सो हो गया' तो हमारा वजूद मिट जाएगा। हमारी ज़मीन, नौकरियां जा रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).