देश

Assam Weather: असम में तूफान और भारी बारिश का कहर, बिजली गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, कामरूप (मेट्रो), नलबाड़ी जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया.

Assam Weather: असम में तूफान और भारी बारिश का कहर, बिजली गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत
(Photo Credit : Pixabay)

Assam Weather, 17 अप्रैल: असम में तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश (Storms, Lightning and Heavy Rainfall) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, कामरूप (मेट्रो), नलबाड़ी जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया.

इस तूफान से न केवल लोगों की मौत हुई है, बल्कि इससे घरों को नुकसान पहुंचा, पेड़ उखाड़ कर सड़कों पर गिरे पड़े हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं. एएसडीएमए के मुताबिक, इससे व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).