Thane Tragedy: ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, कई अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को क्रेन दुर्घटना के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. दुर्घटना स्थल से एनडीआरएफ की टीम ने तीन और शव बरामद किये हैं. इसके पहले मृतकों की संख्या 17 थी.
Thane Girder Machine Collapse Update: महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को क्रेन दुर्घटना के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. दुर्घटना स्थल से एनडीआरएफ की टीम ने तीन और शव बरामद किये हैं. इसके पहले मृतकों की संख्या 17 थी. हालंकि एफडीआरएफ की टीम की तरफ से अभी भी रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है. ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई और एनडीआरएफ के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे हुई जब विशाल गैन्ट्री-क्रेन गर्डर पर गिर गई, जिसमें मजदूर फंस गए.
दुर्घटना के बाद शिंदे ने हर मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की, साथ ही बचाव और राहत कार्य की निगरानी के लिए मंत्री दादाजी भुसे को शाहपुर में घटनास्थल पर तैनात किया। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस आपदा की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं दुर्घटना के बाद मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल लोगों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की.
Tweet:
#UPDATE | Death toll in the girder machine collapse in Thane's Shahapur rises to 20 after three more bodies recovered from the site. #Maharashtra
— ANI (@ANI) August 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

