Telangana Floods: तेलंगाना के कई जिले में बाढ़ जैसी स्थिति, जान जोखिम में डालकर मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणों ने कमर तक पानी में निकाला जुलूस; देखें वीडियो
तेलंगाना में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी है. किसान से लेकर आम तक सभी परेशान हैं. इस बीच तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई हैं.
तेलंगाना में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी है. किसान से लेकर आम तक सभी परेशान हैं. इस बीच तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई हैं. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के चेरियाल मंडल के बाढ़ प्रभावित वेचारेनी गांव में, ग्रामीणों के पास एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने और कमर तक गहरे पानी में अंतिम संस्कार जुलूस निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. उफनती जलधाराओं की वजह से कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बन पा रहा है. वीडियो में ग्रामीण मृतक को अंतिम सम्मान देने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पानी के बीच गुजरते हुए नजर आ रहे है.
Villagers were risk their lives, take out a #funeral procession in waist deep water to perform the final rites of an elderly man, as they have no option, but to crossing the overflowing stream in Vechareni village of Cheriyal mandal in #Siddipet dist.#TelanganaRains #Telangana pic.twitter.com/APG7PTBGUg
— Surya Reddy (@jsuryareddy) July 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

