Revanth Reddy Telangana New CM: तेलंगाना के मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण से पहले पहुंचे दिल्ली, सोनिया, राहुल और प्रियंका से की मुलाकात (See Pics)
तेलंगना चुनाव में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी राज्य का नए सीएम बनाने जा रहे हैं. मंगलवार को उनके नाम का ऐलान होने के बाद अनुमुला रेवंत रेड्डी आज दिल्ली पहुंचे हैं. जहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की.
- Read in
- हिंदी
Revanth Reddy Telangana New CM: तेलंगना चुनाव में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी राज्य का नए सीएम बनाने जा रहे हैं. मंगलवार को उनके नाम का ऐलान हुआ. उनके नाम का ऐलान होने के बाद अनुमुला रेवंत रेड्डी आज दिल्ली पहुंचे हैं. जहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की. मुलाक़ात के बाद राहुल गांधी ने अनुमुला रेवंत रेड्डी के साथ कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए तेलंगाना का सीएम बनाने को लेकर बधाई दी है.
अनुमुला रेवंत रेड्डी कल यानी 7 दिसम्बर को तेलंगाना के अगले सीएम के रूप में शपथ लेंगे. यह घोषणा एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में की. वह तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे और के.चंद्रशेखर राव की जगह लेंगे, जिनकी पार्टी बीआरएस राज्य में दो कार्यकाल तक शासन करने के बाद 30 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस से सत्ता की लड़ाई हार गई.
Tweet:
Congratulations to Telangana’s CM Designate, @revanth_anumula.
Under his leadership, the Congress govt will fulfill all its Guarantees to the people of Telangana and build a Prajala Sarkar. pic.twitter.com/ExfUlqY8Ic
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

