Surekha Yadav ने फिर रचा इतिहास, एशिया की पहली लोको पायलट बनीं, Vande Bharat Express को पटरी पर दौड़ाया
सुरेखा यादव ने एक बार फिर से इतिहास रचा है. सुरेखा यादव एशिया की पहली महिला लोको पायलट बनी. उन्होंने सोमवार (13 मार्च) को वंदे भारत एक्सप्रेस को सोलापुर से सीएसएमटी तक पटरी पर दौड़ाया
Vande Bharat Express: सुरेखा यादव (Surekha Yadav) ने एक बार फिर से इतिहास रचा है. सुरेखा यादव एशिया की पहली महिला लोको पायलट बनी. उन्होंने सोमवार (13 मार्च) को वंदे भारत एक्सप्रेस को सोलापुर से सीएसएमटी तक पटरी पर दौड़ाया. सुरेखा यादव के बारे में सूचना देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका फोटो ट्वीट पर पोस्ट कर लिखा, वंदे भारत- नारी शक्ति द्वारा संचालित. श्रीमती, वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव.
वहीं ट्रेन जब सोलापुर से चलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंची तो सुरेखा यादव का अभिनंदन किया गया. बता दें कि महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव साल 1988 में भारत ही नहीं बल्कि एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनी थीं.
Tweet:
Vande Bharat - powered by Nari Shakti.
Smt. Surekha Yadav, the first woman loco pilot of Vande Bharat Express. pic.twitter.com/MqVjpgm4EO
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

