देश

Sukhdev Singh Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों शूटरों को लाया गया दिल्ली, पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा- VIDEO

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में दोनों शूटरों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें दिल्ली लाया गया.

Sukhdev Singh Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों शूटरों को लाया गया दिल्ली, पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा- VIDEO
Accused Of Sukhdev Singh - Photo Credits ANI

Sukhdev Singh Murder Case: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में दोनों शूटरों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी चड़ीगढ़ से हुई है.  तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली अपराध शाखा कार्यालय ले गया है. जहां पर तीनों से पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा.

तीनों की गिरफ्तारी पर दिल्ली के स्पेशल सीपी (क्राइम) रवींद्र यादव ने मीडिया से बातचती में कहा कि 'राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा.

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).