देश

खौफनाक VIDEO! हॉस्टल के 6वें मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, दोस्तों के चहरे पर दिखी दहशत

छात्र उठकर चप्पल पहनने लगा, जिसकी वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान वह पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए सीधा नीचे जा गिरा.

खौफनाक VIDEO! हॉस्टल के 6वें मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, दोस्तों के चहरे पर दिखी दहशत
(Photo Credit : Twitter)

Kota Student Falls From 6th Floor: कोटा में छठी मंजिल से गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई. गुरुवार रात को 11:15 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ बालकनी में बैठा था. कुछ देर बाद चारों दोस्त उठकर जाने लगे. इसी दौरान छात्र उठकर चप्पल पहनने लगा, जिसकी वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया. इस दौरान वह पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए सीधा नीचे जा गिरा. घटना के बाद उसके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई. छात्र को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से स्टूडेंट का चेहरा बिगड़ गया. डीएसपी का कहना है कि यह सुसाइड का मामला नहीं है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है. इसमें बच्चा असंतुलित होकर गिरता नजर आ रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).