देश

State Mourning in India: कुवैत के शासक शेख नवाफ के निधन पर भारत में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित, PM मोदी ने जताया दुख

भारत सरकार ने कुवैत के सत्तारूढ़ अमीर शेख नवाफ अल-अहमद को श्रद्धांजलि के रूप में रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

State Mourning in India: कुवैत के शासक शेख नवाफ के निधन पर भारत में 1 दिन का राजकीय शोक घोषित, PM मोदी ने जताया दुख
(Photo : X)

कुवैत के शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे बीते कुछ दिन से बीमार थे. बीमारी के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उनका निधन हो गया.

भारत सरकार ने कुवैत के सत्तारूढ़ अमीर शेख नवाफ अल-अहमद को श्रद्धांजलि के रूप में रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. भारत का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा.

शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा 'महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. हम शाही परिवार, नेतृत्व और कुवैत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).