देश

Sneha Dubey- UNGA में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान को दिया करारा जवाब; Video

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है. स्नेहा दुबे ने कहा, कई देशों को यह जानकारी है कि पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने, उन्हें सक्रिय रूप से समर्थन देने का इतिहास रहा है.

Sneha Dubey- UNGA में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान को दिया करारा जवाब; Video
UNGA में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा (Photo: ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) कश्मीर (Kashmir) को लेकर झूठ फैलाने का मौका कभी नहीं छोड़ता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें भारत ने ऐसा जवाब दिया कि उन्हें खुद बेइज्जती का सामना करना पड़ा. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है.

स्नेहा दुबे ने कहा, कई देशों को यह जानकारी है कि पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने, उन्हें सक्रिय रूप से समर्थन देने का इतिहास रहा है. यह एक ऐसा देश है, जिसे विश्व स्तर पर आतंकियों को समर्थन देने, हथियार उपलब्ध कराने और आर्थिक मदद करने के रूप में पहचान मिली है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).