Smoking In SpiceJet Flight: फ्लाइट में सिगरेट पीने वाला Bobby Kataria जल्द होगा गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट जारी
बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
देहरादून. सोशल मीडिया पर अपनी करतूतों से सनसनी बने बाॅबी कटारिया पर कानूनी शिकंजा कस गया है. उत्तराखंड पुलिस के साथ ही अब दिल्ली पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है.
बाॅबी कटारिया का फ्लाइट में सिगरेट पीते श्(Smoking In SpiceJet Flight) हुए एक फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया. डीसीपी (आईजीआई एयरपोर्ट) तनु शर्मा ने बताया कि बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है. हम उसे जल्द ही गिरफ्तार करेंगे."
वहीं देहरादून में कटारिया के खिलाफ हुए मुकदमे के बाद से फरार चल रहे बॉबी कटारिया पर उत्तराखंड पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है और उसकी संपत्तियों की कुर्की करने की दिशा में बढ़ रही है.
25 हज़ार के इनामी बदमाश यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर दून पुलिस जल्द ही कुर्की के नोटिस चस्पा करने वाली है. दून की सड़क पर शराब पीने और गाड़ियों को रोकने के आरोप में 11 अगस्त को थाना कैंट में कटारिया के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं मुकदमा दर्ज हुआ था.
Delhi | Non-bailable warrant issued against social media influencer Bobby Kataria, in connection with a video showing him smoking on a SpiceJet flight. We will arrest him soon: DCP (IGI Airport) Tanu Sharma to ANI
(File photo) pic.twitter.com/Qjywu90xln
— ANI (@ANI) September 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

