BSE Sensex on Boom: निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स रिकॉर्ड 53500 अंक के पार, निफ्टी भी 16 हजार से ऊपर
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 53,500 का आंकड़ा पार कर लिया. जबकि निफ्टी भी हरे निशान के साथ 16 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा है. आज शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त और सकारात्मक व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स करीब 245 अंक चढ़ा गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 244.77 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 53,195.40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.85 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,942 पर पहुंच गया.
मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी उछाल दर्ज. पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,950.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 122.10 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 15,885.15 पर बंद हुआ.
Sensex crosses record 53,500-mark, currently at 53,509.04, up by 558.41 points. pic.twitter.com/WFkw5aGBjl
— ANI (@ANI) August 3, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

