देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार, देखें राम मंदिर की नई तस्वीरें

चंपत राय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है. हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है. आपके साथ कुछ छायाचित्र साझा कर रहा हूँ.”

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार, देखें राम मंदिर की नई तस्वीरें

अयोध्या: राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है. मंदिर का गर्भ गृह भी करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

चंपत राय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है. हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है. आपके साथ कुछ छायाचित्र साझा कर रहा हूँ.”

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होने वाला है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 4000 संत होंगे. इसके अलावा समाज का हर क्षेत्र खेल जगत, कला जगत, कवि, लेखक, साहित्यकार, अनुसूचित जाति जनजाति घुमंतू जाति सेवा निवृत सेना और पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).