राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी पर BJP की मदद करने को लेकर बोला हमला, हैदराबाद के लोगों से की ये अपील (Watch Video)
राकेश टिकैत हैदराबाद में किसानों द्वारा आयोजित गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा कि आपके यहां एक बेलगाम सांड है जो बीजेपी की मदद कर रहा है. उसे यहीं बांध दो. तेलंगाना से उसे बाहर जाने मत दो.
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) हैदराबाद में किसानों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गुरुवार को शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का नाम लिए बिना हमला बोला. टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आपके यहां एक बेलगाम सांड है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मदद कर रहा है. उसे यहीं बांध दो. वह देश में बीजेपी की सबसे ज्यादा मदद करता है. वह कुछ और कहते हैं लेकिन उनका लक्ष्य कुछ और है. उन्हें हैदराबाद और तेलंगाना से बाहर न जाने दें. क्योंकि दोनों A और B टीम हैं.
#WATCH | In Hyderabad, BKU leader Rakesh Tikait says, "You have an unbridled bull here who's helping BJP. Tie him down here itself. He helps BJP the most. Don't let him out of here. He says something else but has some other goal. Don't let him go out of Hyderabad & Telangana..." pic.twitter.com/BU6HWaEK58
— ANI (@ANI) November 25, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

