देश

Blackbuck Poaching Case: सलमान खान को बड़ी राहत, केस ट्रांसफर को मिली मंजूरी, अब राजस्थान हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को ट्रायल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई थी.

Blackbuck Poaching Case: सलमान खान को बड़ी राहत, केस ट्रांसफर को मिली मंजूरी, अब राजस्थान हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
सलमान खान (Photo Credit : Twitter)

Blackbuck Poaching Case: हिरण शिकार प्रकरण में उलझे फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से बड़ी राहत मिल. अब हिरण शिकार प्रकरण से जुड़ी तीन याचिकाओं की सुनवाई अब सेशन कोर्ट के बजाय हाईकोर्ट में ही होगी. हाईकोर्ट ने आज सलमान की ट्रांसफर पिटीशन पर सभी मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में करने पर मंजूरी दे दी है सलमान ने सेशन कोर्ट में विचाराधीन अपील को हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिका लगा रखी थी. कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को ट्रायल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई थी.

सितंबर 1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान वो फिल्म में सहयोगी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए थे. आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया. 27, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर को शिकार हुई थी, जिसके बाद सलमान खान की गिरफ्तारी  भी हुई थी.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).