Alwar Rape Case: राजस्थान सरकार ने अलवर रेप मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला लिया
राजस्थान के अलवर रेप केस को सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने के बारे में फैसला लिया है. यह फैसला राज्यस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ली गई है.
Alwar Rape Case: राजस्थान के अलवर रेप केस को लेकर राज्य में बवाल मचा हुआ है. परिवार के लोगों की मांग थी कि सरकार इस केस को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराये. परिवार की इस मांग के बाद सरकार ने फैसला लेते हुए बच्ची से रेप केस की जांच सीबीआई से करने के बारे में फैसला लिया है. यह फैसला राज्यस्थान के सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ली गई है. दरअसल अलवर में मूक-बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में अलवर पुलिस अधीक्षक का एक बयान सामने आया था. पुलिस के मुताबिक जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 5 डॉक्टरों की एक टीम ने बालिका की मेडिकल जांच की है. रिपोर्ट के मुताबिक बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है. जिसके बाद परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.
Rajasthan Govt decides to handover the investigation of the Alwar rape case to Central Bureau of Investigation (CBI) pic.twitter.com/nU0dFnzRC7
— ANI (@ANI) January 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

