देश

VIDEO: शपथ लेने ट्रैक्टर पर सवार होकर BAP से MLA जय कृष्ण पटेल पहुंचे विधानसभा, राजस्थान के बागीदौरा सीट से उपचुनाव में मिली है जीत

राजस्थान के बागीदौरा सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी से जयकृष्ण पटेल को जीत मिली है. चुनाव में जीत मिलने के बाद जयकृष्ण पटेल आदिवासी पोशाक पहनकर ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. जहां पर उन्होंने राजस्थान विधानसभा में विधायक पद की सदस्यता की शपथ ली.

VIDEO: शपथ लेने ट्रैक्टर पर सवार होकर BAP से MLA जय कृष्ण पटेल पहुंचे विधानसभा, राजस्थान के बागीदौरा सीट से उपचुनाव में मिली है जीत
Jai Krishna Patel - ANI

राजस्थान के बागीदौरा सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (Bharat Adivasi Party) से जयकृष्ण पटेल (Jai Krishna Patel) को जीत मिली है. चुनाव में जीत मिलने के बाद जयकृष्ण पटेल आदिवासी पोशाक पहनकर ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. जहां पर उन्होंने राजस्थान विधानसभा में विधायक पद की सदस्यता की शपथ ली. दरअसल बागीदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने लोकसभा चुनाव से पहले से इस्तीफा देकर  बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. जिस सीट पर हुए उपचुनाव में जयकृष्ण पटेल को जीत मिली.

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को बांसवाड़ा सीट से टिकट देकर चुनाव में उतारा. लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. यानी सांसद बनने के चक्कर में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय  की विधायिकी भी गई.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).