देश

Train Fire Video: सिलेंडर की तस्करी के चलते पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी आग, 8 की मौत, 20 घायल

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Train Fire Video: सिलेंडर की तस्करी के चलते पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी आग, 8 की मौत, 20 घायल
(Photo Credit: Twitter)

Punalur-Madurai Express Fire: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है. मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

दक्षिणी रेलवे अधिकारी ने बताया कि 'पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. यात्रियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर की तस्करी की है, जिसके कारण आग लगी.'

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं.इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).