Prophet Muhammad Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं'
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समर्थन में आ गई है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं.
Prophet Muhammad Row: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा दिए आपत्तिजनक बयान के बाद उन्हें बीजेपी से निष्काषित कर दिया गया. लेकिन उनके बयान का अभी भी देश के साथ विदेशों में भी विरोध जारी हैं. उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह (Sadhvi Pragya Singh) समर्थन में आ गई है. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं.
साध्वी प्रज्ञा सिंह का ट्वीट:
सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी वागी हैं।
जय सनातन, जय हिंदुत्व...
— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) June 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

