Prophet Remark Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरे नीदरलैंड्स के सांसद Geert Wilders, पूछा- भारत क्यों मांगे माफी?
नीदरलैंड्स के सांसद गीर्ट विल्डर्स (Geert Wilders) ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है. उन्होंने भारत को इस्लामिक देशों के सामने नहीं झुकने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा “तुष्टिकरण कभी काम नहीं आता. यह केवल चीजों को और खराब करेगा. इसलिए भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों से डरो मत. स्वतंत्रता के लिए खड़े हो जाओ और अपने राजनेता नूपुर शर्मा का बचाव करने में गर्व और दृढ़ रहो, जिन्होंने मुहम्मद के बारे में सच बोला था.”
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी का मामला शांत नहीं हो रहा है. शर्मा के विवादित बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान सहित कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामी सहयोग संगठन ने आधिकारिक तौर पर टिप्पणी का प्रतिवाद किया है और कुछ देशों ने माफी की मांग की है. हालांकि हंगामे की आशंका के चलते बीजेपी ने शर्मा को पहले ही पार्टी से निलंबित कर दिया है और दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल को बर्खास्त कर दिया है.
इन सब के बीच नीदरलैंड्स के सांसद गीर्ट विल्डर्स (Geert Wilders) ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है. उन्होंने भारत को इस्लामिक देशों के सामने नहीं झुकने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा “तुष्टिकरण कभी काम नहीं आता. यह केवल चीजों को और खराब करेगा. इसलिए भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों से डरो मत. स्वतंत्रता के लिए खड़े हो जाओ और अपने राजनेता नूपुर शर्मा का बचाव करने में गर्व और दृढ़ रहो, जिन्होंने मुहम्मद के बारे में सच बोला था.” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा “पाखंडियों की मत सुनो. इस्लामी राष्ट्रों में कोई लोकतंत्र नहीं है, कोई कानून का शासन नहीं है, कोई स्वतंत्रता नहीं है. वे अल्पसंख्यकों को सताते हैं और मानवाधिकारों का हनन करते हैं.”
Appeasement never works. It’ll only make things worse.
So my dear friends from India, don’t be intimidated by islamic countries. Stand up for freedom and be proud and steadfast in defending your politician #NupurSharma @NupurSharmaBJP who spoke the truth about Muhammad.
— Geert Wilders (@geertwilderspvv) June 6, 2022
Don’t listen to the hypocrites. Islamic nations have no democracy, no rule of law, no freedom. They persecute minorities and disrespect human rights like no one else.
THEY should be criticized!
The ideology of #Muhammad is offensive and abusive, not the heroic #NupurSharma!
— Geert Wilders (@geertwilderspvv) June 7, 2022
It is ridiculous that Arab and Islamic countries are angered by Indian politician #NupurSharma @NupurSharmaBJP for speaking the truth about #ProphetMuhammad who indeed married Aisha when she was six years old and consumed the marriage when she was nine. Why does India apologize?
— Geert Wilders (@geertwilderspvv) June 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

