Tokyo Paralympics: अवनि लखेरा के गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी हुए गदगद, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता. 19 वर्षीय अवनि को 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी. अवनि ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया, लेकिन फाइनल में शानदार प्रयास के साथ शीर्ष पर पहुंच गई. चीन की महिला शूटर झांग कुइपिंग 248.9 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही. जबकि यूक्रेन की इरिना शेतनिक ने कुल 227.5 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया. इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा पदक जीत लिया है. इससे पहले आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में योगेश काथुनिया ने रजत पदक जीता.

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीता है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई-

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लखेरा के गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई दी. उन्होंने कहा "अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखरा. यह आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ. आपको स्वर्ण जीतने के लिए बधाई. यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है. आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं"-

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\