West Bengal: भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की धमाकेदार जीत, BJP प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल 58 हजार से अधिक वोटों से हारीं
पश्चिम बंगाल विधान सभा उपचुनाव में भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से शिकस्त दी हैं.
पश्चिम बंगाल के हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शानदार जीत हासिल की है. ममता बनर्जी ने इस उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को 58,832 वोटों से हराया है. भवानीपुर से ममता बनर्जी के जीत के बाद कोलकाता में उनके निवास स्थान पर जश्न का महौल हैं. टीएमसी के कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं.
I have won the Bhabanipur Assembly bypolls with a margin of 58,832 votes and have registered the victory in every ward of the constituency: Chief Minister Mamata Banerjee in Kolkata pic.twitter.com/EjK8htjUmC
— ANI (@ANI) October 3, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

