देश

चंडी पाठ करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- BJP के डर से खुद को ब्राह्मण बताने में जुटी हैं

ममता बनर्जी द्वारा मंदिर में पूजा पाठ के साथ ही चंडी पाठ करने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा टीएमसी प्रमुख पहली बार यह साबित करने की कोशिश कर रही हैं कि वह ब्राह्मण हैं, पहले वह ऐसा नहीं कहती थी. यह सब पश्चिम बंगाल में बीजेपी के आने के बाद वे हार के डर से साबित करने की कोशिश कर रही है कि वह बीजेपी से कम 'हिंदुत्ववादी' नहीं हैं.

चंडी पाठ करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- BJP के डर से खुद को ब्राह्मण बताने में जुटी हैं
अधीर रंजन चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)

पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत को लेकर मंगलवार को नंदीग्राम  में बनर्जी मंदिर, में पूजा पाठ के साथ ही चंडी पाठ  किया. ममता बनर्जी के इस रूप को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसा हैं. उन्होंने कहा “ममता बनर्जी पहली बार यह साबित करने की कोशिश कर रही हैं कि वह ब्राह्मण हैं,  पहले वह कहती थी- 'मैं हिजाब पहनती हूं, प्रार्थना करती हूं और मुसलमानों की रक्षा करती हूं.  लेकिन बीजेपी के आने से वह डर गई है. ऐसे में वे यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि वह बीजेपी से कम 'हिंदुत्ववादी' नहीं हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).