MP: '8 महीने बाद पुलिस वालों से अच्छे से हिसाब लिया जाएगा', कांग्रेस नेता कमलनाथ की धमकी, Watch Video
पूर्व CM कमलनाथ ने निवारी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा "8 महीने में चुनाव है. अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे."
मध्यप्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व CM कमलनाथ ने निवारी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा "8 महीने में चुनाव है. अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे. सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा."
कमलनाथ ने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है. इससे पहले भी वो विवादों में घिरे हैं. मई 2021 में कमलनाथ ने भारत के बारे में विवादित बयान दिया था. कमलनाथ ने कहा था कि मेरा भारत महान नहीं है. भारत बदनाम है. सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते।. कमलनाथ ने ये बयान कोरोना की वजह से यात्रा पर लगी रोक के बारे में दिया था.
#WATCH 8 महीने में चुनाव है। अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 महीने में हम आपसे हिसाब लेंगे। सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जाएगा: कांग्रेस नेता और पूर्व CM कमलनाथ, निवारी (20.01) pic.twitter.com/xgEKxcIx25
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

