VIDEO: PM मोदी ने दी 'गारंटी', 2024 के बाद भारत को बनाएंगे विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था
एम ने देशवासियों को गारंटी दी कि मोदी सरकार के तीसरे टर्म (2024 लोकसभा चुनाव) में वह भारत को विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनाकर रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर (IECC Complex) का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान पीएम ने देशवासियों को गारंटी दी कि मोदी सरकार के तीसरे टर्म (2024 लोकसभा चुनाव) में वह भारत को विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनाकर रहेंगे. इस गारंटी के साथ मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा भी ठोक दिया.
पीएम मोदी ने कहा, 'पहले टर्म (मोदी सरकार का पहला कार्यकाल) की शुरुआत से पहले भारत की अर्थव्यस्था 10वें नंबर पर थी. दूसरे टर्म (साल 2019) में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. तीसरे टर्म (2024) में टॉप 3 में एक नाम भारत का होगा. तीसरे टर्म में भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा. ये मोदी की गारंटी है.'
#WATCH | In my third term, India will be among the top three economies in the world...Yeh Modi ki guarantee hai, says PM Modi. pic.twitter.com/drLFWZKgS6
— ANI (@ANI) July 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

