UP Election 2022: बड़ी खबर, गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है. इससे पहले योगी के मथुरा या अयोध्या से चुनाव लड़ने की संभावता जताई जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है.
लखनऊ,15 जनवरी: सीएम योगी आदित्यनाथ( CM Yogi Adityanath) गोरखपुर (Gorakhpur) से विधानसभा चुनाव (Election) लड़ेंगे. इससे पहले योगी के मथुरा या अयोध्या से चुनाव लड़ने की संभावता जताई जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly 2022) के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश चुनाव पर बीजेपी की कोर कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई लंबी बैठकें हुई थीं.
Uttar Pradesh | CM Yogi Adityanath to contest UP Polls from Gorakhpur: BJP pic.twitter.com/AhVZojoOLt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

