देश

UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब, Watch Video

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यूपी के युवाओं के लिए घोषणा पत्र (Congress Youth manifesto) जारी किया है. इस दौरान प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस (CM Face of Congress in UP) कौन होगा? जानिए इसका जवाब उन्होंने क्या दिया.

UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब, Watch Video
राहुल व प्रियंका गांधी (Photo Credits Twitter)

Congress CM Face in UP, 21 जनवरी: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी के युवाओं के लिए घोषणा पत्र (Congress Youth manifesto) जारी किया. इस दौरान प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस  (CM Face of Congress in UP) कौन होगा? इसपर प्रियंका गांधी ने इशारा दिया कि वह खुद सीएम फेस हैं. उन्होंने पूछा कि "क्या यूपी में कोई और चेहरा (प्रियंका के अलावा) दिखाई देता है? इस दौरान प्रियंका ने रोजगार को लेकर कहा " जब तक आप(जनता) जवाबदेही नहीं मांगेगे तब तक कोई नेता जवाबदेह नहीं बनेगा. जनता को जागरुक होना ही पड़ेगा. जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है. इससे सिर्फ़ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).