UP Elections 2022: CM ममता बनर्जी 3 मार्च को जाएंगी वाराणसी, शिव मंदिर में जलाएंगी दीया, कहा- BJP के झांसे में न आए जनता
लखनऊ में CM ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा "मैं चाहती हूं कि ये चुनाव सपा की जीते. मैं 3 मार्च को वाराणसी जाऊंगी."
UP Assembly Elections 2022, 8 फरवरी: मंगलवार को लखनऊ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhliesh Yadav) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ममता यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) का समर्थन कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सपा के चुनाव जीतने की संभावना जताई. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हो. अगर लोगों ने समर्थन किया तो अखिलेश चुनाव जीत जाएंगे.
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022
आगे उन्होंने कहा कि "मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं. जनता भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आएं." ममता बनर्जी ने कहा "मैं वाराणसी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी. मैं जानती हूं वाराणसी प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा की जीत हो."
I urge you all to support Samajwadi Party and make them win, defeat BJP. Don't fall for false promises made by BJP... I will also visit Varanasi on 3rd March: West Bengal CM & TMC leader Mamata Banerjee, in Lucknow pic.twitter.com/KUWaCd01WP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

