Parliament Winter Session: 'यह शीतकालीन सत्र अहम फैसलों के लिए जाना जाएगा': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यह शीतकालीन सत्र अहम फैसलों के लिए जाना जाएगा. मालूम हो कि सरकार इस सत्र में 16 बिल पास कर सकती है. यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा.
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पहुंचकर मीडिया को संबोधित किया. PM मोदी ने कहा "शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं. एक ऐसे समय में हम मिल रहे है जब देश को G 20 की मेज़बानी करने का अवसर मिला है."
उन्होंने कहा "जिस प्रकार से भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं और जिस प्रकार से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ाता जा रहा है ऐसे समय में G 20 की मेज़बानी भारत को मिलना एक बहुत बड़ा अवसर है. यह सिर्फ एक डिप्लोमेटिक इवेंट नहीं है बल्कि भारत के सामार्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है."
उन्होंने कहा कि यह शीतकालीन सत्र अहम फैसलों के लिए जाना जाएगा. मालूम हो कि सरकार इस सत्र में 16 बिल पास कर सकती है. यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा.
शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं: शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स:DD)#WinterSession pic.twitter.com/2DVKsKSHIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

