देश

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: 'मतदान न करने वालों को सजा होनी चाहिए', वोट न डालने वालों पर गुस्साए परेश रावल (Watch Video)

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने वोट न देने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. परेश रावल ने कहा कि लोगों को सरकार से शिकायत होती है कि वह कुछ नहीं कर रही है. अब आपकी बारी है कि आप अपना वोट उसे दें, जिसने आपके हित में काम किया है.

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: 'मतदान न करने वालों को सजा होनी चाहिए', वोट न डालने वालों पर गुस्साए परेश रावल (Watch Video)
Photo- ANI

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने आज लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में मतदान किया. इस दौरान उन्होंने वोट न देने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की. परेश रावल ने कहा कि लोगों को सरकार से शिकायत होती है कि वह कुछ नहीं कर रही है. अब आपकी बारी है कि आप अपना वोट उसे दें, जिसने आपके हित में काम किया है. अगर आप वोट नहीं करोगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है. वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा होनी चाहिए. ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए. क्योंकि वोट देना सिर्फ अधिकार ही नहीं है बल्कि जरूरी भी है. अब परेश रावल के इस बयान पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

'मतदान न करने वालों को सजा होनी चाहिए'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).