Jahangirpuri Violence: 'MCD चुनाव जीतने के लिए दिल्ली में कराए जा रहे दंगे', BJP पर बरसे संजय राउत
जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए दंगे की राजनीति हो रही है.
दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए दंगे की राजनीति हो रही है. देश में पहले कभी भी हनुमान जयंती और रामनवमी के दिन दंगे नहीं हुए. संजय राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नगर निगम (MCD) चुनाव जीतने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं. चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए दंगों का सहारा लिया जा रहा है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा जुलूस के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों के दो समूहों के बीच भीषण झड़प हो गई थी. मामले में अब तक कुल 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इन 21 के अलावा 3 नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पहली एफआईआर 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी, जिसमें विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा हुआ था. दूसरी एफआईआर में बगैर अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मुकदमा हुआ है. तीसरी एफआईआर में पुलिस पर पथराव करने के मामले में सलमा को आरोपी बनाया गया.
देश के दो प्रमुख शहरों में जिस तरह से दंगे का माहौल बनाया गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दिल्ली में नगर निगम चुनाव आने वाले हैं और उस चुनाव को जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। मुंबई में भी यही किया गया है और यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया है: संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/DJRr6kSP0P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

