नोटबंदी के बाद देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में खूब चला: नवाब मलिक
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा “8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी. देश भर में जाली नोट पकड़े जाने लगे थे लेकिन 8 अक्टूबर 2017 तक महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया था क्योंकि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में चल रहा था.”
महाराष्ट्र की विपक्षी बीजेपी और सत्तारूढ़ सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा वाकयुद्ध अब 'अंडरवल्र्ड लिंक' तक जा पहुंचा है. इस बीच आज महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा “8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी. देश भर में जाली नोट पकड़े जाने लगे थे लेकिन 8 अक्टूबर 2017 तक महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया था क्योंकि देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में चल रहा था.” उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाते हुए कहा "8 अक्टूबर 2017 को राजस्व खुफिया निदेशालय ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में छापेमारी की जिसमें 14.56 करोड़ के जाली नोट पकड़े थे. इस मामले को दबाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने मदद की थी. जाली नोट का नेक्सेस ISI-पाकिस्तान-दाऊद वाया बांग्लादेश देश में फैलाया जाता है."
8 अक्टूबर 2017 को राजस्व खुफिया निदेशालय ने BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में छापेमारी की जिसमें 14.56 करोड़ के जाली नोट पकड़े थे। इस मामले को दबाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने मदद की थी। जाली नोट का नेक्सेस ISI-पाकिस्तान-दाऊद वाया बांग्लादेश देश में फैलाया जाता है: नवाब मलिक
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

