देश

Rahul Gandhi on Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी, सत्ता में आते ही बनाएंगे MSP पर कानून- VIDEO

राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को रोका जा रहा है. उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. जबकि, किसान सिर्फ अपने परिश्रम का फल मांग रहे हैं.

Rahul Gandhi on Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी, सत्ता में आते ही बनाएंगे MSP पर कानून- VIDEO
Rahul Gandhi Credit- ANI

Rahul Gandhi on Farmers Protest: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को रोका जा रहा है. उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. जबकि, किसान सिर्फ अपने परिश्रम का फल मांग रहे हैं. भाजपा सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही गई बात को लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि किसानों को वास्तव में MSP का कानूनी अधिकार दिया जाना चाहिए. जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो कहा गया है, हम उसे पूरा करेंगे.

देखें VIDEO:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).