Rahul Gandhi in Nashik: महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
महाराष्ट्र में न्याय यात्रा के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की. ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 268 साल पुराना है.
महाराष्ट्र में न्याय यात्रा के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूजा-अर्चना की. ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 268 साल पुराना है. इससे पहले राहुल न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्र्यंबक गांव में त्र्यंबकेश्वर मंदिर सभी हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, क्योंकि यहां ज्योतिर्लिंग स्थापित है. सभी अन्य ज्योतिर्लिंग की तुलना में इसका एक खास महत्व माना जाता है. यह अकेला ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां सिर्फ भगवान शिव का ही नहीं, बल्कि तीन शिवलिंग स्थापित हैं. ये ज्योतिर्लिंग ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव की पहचान माने जाते हैं. यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)