देश

Rahul Gandhi Nepal Video: राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर कांग्रेस ने दी सफाई, 'दोस्त की शादी में हुए थे शामिल'

राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस सफाई देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा "राहुल गांधी एक दोस्त के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए नेपाल गए हैं, उनका दोस्त एक पत्रकार है."

Rahul Gandhi Nepal Video: राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर कांग्रेस ने दी सफाई, 'दोस्त की शादी में हुए थे शामिल'
(Photo Credit : Twitter)

Rahul Gandhi in Nepal: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर नेपाल गए हुएं हैं. राहुल गांधी के नेपाल दौरे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस सफाई देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा "राहुल गांधी एक दोस्त के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए नेपाल गए हैं, उनका दोस्त एक पत्रकार है. परिवार और दोस्तों का होना और विवाह समारोहों में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है.

आपको बता दें कि वीडियो में राहुल काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के नेता लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रहें हैं.

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा "राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है. इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए. वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं. जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).