हम गायब हो गए थे... CM नीतीश कुमार की बात सुनकर हंसी नहीं रोक पाए PM मोदी, देखें वीडियो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंसने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के औरंगाबाद में हैं. उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंसने लगे.
रैली के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि"...नीतीश कुमार ने जब पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि 'बहुत सारा काम जो चल रहा है, वो ये तेजी से कराएंगे', पीएम मोदी हंसने लगे. सीएम नीतीश ने फिर मुस्कुराते हुए कहा, "आप जो आए हैं यहां, इसका हमलोगों को बहुत खुशी की बात है, आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आप ही के साथ."
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar says, "...You (PM Modi) had come earlier as well, 'par idhar hum gayab ho gaye the. Hum phir aapke saath hai.' I assure you that I will not go here and there. 'Hum rahenge aap hi ke saath'..." pic.twitter.com/itLbLBS5rg
— ANI (@ANI) March 2, 2024
इस बार 400 पार
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारवासियों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है. आज मुझे बहुत खुशी है कि पीएम मोदी आए हैं और आगे भी आते रहेंगे. इस बार आप लोग 400 पार जाइएगा.
नीतीश कुमार ने कहा कि कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसमें कई फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों की बात कही थी. मेरी सभी मांगें मान ली गई हैं. बिहार में संपन्नता स्थापित करने के लिए ये परियोजनाएं बेहद जरूरी है, जिसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद दे रहा हूं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

