Parliament Security Breach: 'सुरक्षा चूक की घटना चिंताजनक, वाद-विवाद न करें, मामले की गहराई से जांच हो', संसद कांड पर बोले पीएम मोदी
संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है, लेकिन इसे लेकर वाद विवाद या प्रतिरोध की बजाय इसकी गहराई में जाना जरूरी है ताकि समाधान का रास्ता ढूंढा जाए.
संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है, लेकिन इसे लेकर वाद विवाद या प्रतिरोध की बजाय इसकी गहराई में जाना जरूरी है ताकि समाधान का रास्ता ढूंढा जाए. उन्होंने कहा कि संसद में जो घटना हुई उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए. इसलिए स्पीकर महोदय पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठा रहे हैं. जांच एजेंसियां सख्ती से जांच कर रही हैं. इसके पीछे कौन से तत्व हैं, क्या मंसूबे हैं, इसकी गहराई में जाना भी उतना ही जरूरी है. एक मन से समाधान के रास्ते भी खोजने चाहिए. ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए. पीएम मोदी ने दैनिक जागरण अखबार को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं. यह भी पढ़ें- 'बेरोजगारी और महंगाई के कारण संसद की सुरक्षा में हुई चूक', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
देखें ट्वीट-
Prime Minister #Modi breaks his silence on Parliament security breach. Says needs to be investigated. PM also spoke 370, Ram Temple and I.N.D.I.A issue. But more importantly, the election season is officially on. PM has started to give interviews pic.twitter.com/BCFHKak0GF
— Kartikeya Sharma (@kartikeya_1975) December 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

