देश

PM मोदी से मिले नेपाली पीएम प्रचंड, Integrated Check Post का हुआ शिलान्यास, एनर्जी सेक्टर पर भी होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया.

PM मोदी से मिले नेपाली पीएम प्रचंड, Integrated Check Post का हुआ शिलान्यास, एनर्जी सेक्टर पर भी होगी बात

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं. प्रचंड ने आज पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया.

सोनौली सीमा के पास नो मेंस लैंड के पास केवटलिया गांव में 100 एकड़ से ज्यादा की जमीन पर 500 करोड़ की लागत से इस लैंडपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कस्टम, एसएसबी, पुलिस, इमीग्रेशन सहित सभी एजेंसियां एक ही परिसर में होंगी. इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी प्रचंड से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है.

भारत के रणनीतिक हितों के लिए नेपाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा साझा करता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).