UP Elections: मुख्तार अंसारी के बेटे के बिगड़े बोल- 6 महीने तक अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं, पहले होगा हिसाब-किताब
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सीट से सपा उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा '6 महीने तक कोई तबादला या पोस्टिंग नहीं होगी क्योंकि पहले उनके साथ 'हिसब किताब' होगा.'
UP Assembly Elections 2022, 4 मार्च: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जनसभा को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने कहा "मैंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कहा है कि 6 महीने तक कोई तबादला या पोस्टिंग नहीं होगी क्योंकि पहले उनके साथ 'हिसब किताब' होगी और उसके बाद ही उनके स्थानांतरण प्रमाणपत्रों पर मुहर लगेगी."
बता दें कि गुरुवार को मऊ के पहाड़पुरा में अब्बास अंसारी एक रैली को संबोधित कर रहे थे. वो मऊ सदर सीट से ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. मऊ में यूपी विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में यानी 7 मार्च को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे.
#WATCH | I've told SP chief Akhilesh Yadav that no transfers or postings will happen for 6 months as 'hisab kitab' will happen with them first and only then their transfer certificates will be stamped: Abbas Ansari, SP alliance candidate from Mau seat, Uttar Pradesh (03.03.2022) pic.twitter.com/NQ9farLMov
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

