देश

Jammu and Kashmir Election Results 2024: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने स्वीकार की हार, कहा, 'जनता का फैसला स्वीकार करती हूं'

जम्मू-कश्मीर की बिजबेहरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti Election Result) ने चुनाव परिणाम से पहले ही हार स्वीकार कर ली है.

Jammu and Kashmir Election Results 2024: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने स्वीकार की हार, कहा, 'जनता का फैसला स्वीकार करती हूं'
Photo- Twitter

Jammu and Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर की बिजबेहरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti Election Result) ने चुनाव परिणाम से पहले ही हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं. बिजबेहरा में मुझे जो प्यार और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगा." साथ ही, उन्होंने अपने पीडीपी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस चुनावी अभियान में कड़ी मेहनत की. बता दें, बिजबेहरा सीट को मुफ्ती परिवार का गढ़ माना जाता है, और इस बार चुनाव में मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी ने चुनौती पेश की है. भाजपा ने इस सीट से सोफी मोहम्मद को मैदान में उतारा है, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की ओर से बशीर अहमद शाह वीरी उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में महबूबा मुफ्ती ने यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार इल्तिजा की हार ने चुनावी राजनीति में एक नया मोड़ लिया है.

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने स्वीकार की हार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).