देश

'RSS इतनी बुरी भी नहीं, वहां कुछ लोग...', ममता बनर्जी ने की संघ की तारीफ, बीजेपी पर बोला हमला

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक टीवी चैनल ने मुझपर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया. हम रानी रश्मोनी इलाके में रहते हैं. हम सब लोग लीज पर किराएदार हैं.

'RSS इतनी बुरी भी नहीं, वहां कुछ लोग...', ममता बनर्जी ने की संघ की तारीफ, बीजेपी पर बोला हमला
ममता बनर्जी (Photo Credits: Twitter)

पश्चिम बंगाल  (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार (पार्टी) की छवि को गंदा करने की कोशिश ना की जाए, वर्ना किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का भी जिक्र किया. ममता ने कहा "मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है. संघ में अभी कुछ लोग हैं जो बीजेपी की तरह नहीं सोचते. एक दिन यह सब्र टूटेगा."

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक टीवी चैनल ने मुझपर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया. हम रानी रश्मोनी इलाके में रहते हैं. हम सब लोग लीज पर किराएदार हैं. आज CSC मीटिंग में मैंने चीफ सेक्रेटरी को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).