Saffron Colour Row: ममता बनर्जी का आरोप- टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी का रंग बदला, सब कुछ भगवा करना चाहती है मोदी सरकार
ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. ममता ने कहा 'अब सब कुछ भगवा हो रहा है! भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस भी भगवा हो गई है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.'
Saffron Colour Row: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. ममता ने कहा 'अब सब कुछ भगवा हो रहा है! हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मुझे विश्वास है कि वे विश्व विजेता बनेंगे... लेकिन जब वे अभ्यास करते हैं तो उनकी ड्रेस भी भगवा हो गई है...! वे पहले नीला रंग पहनते थे. यहां तक कि मेट्रो स्टेशनों को भी भगवा रंग में रंगा जा रहा है. एक बार मैंने सुना था कि मायावती ने अपनी मूर्ति बनवाई है, लेकिन अब यह सामान्य हो गया है...अब हर चीज का नाम नमो के नाम पर रखा जा रहा है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.'
ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर इस कृत्य की निंदा की. उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी मूर्तियां खड़ी करने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वो हर चीज को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने एक बार देखा था कि मायावती ने अपनी एक मूर्ति बनवाई थी. उसके बाद, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना इस तरह की नौटंकी हमेशा फायदे की ओर नहीं ले जा सकती. सत्ता आती और जाती रहती है.' बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 'यह देश जनता का है, न कि सिर्फ एक पार्टी की जनता का.'
BJP has changed the cricket team's practice jersey to saffron colour, BJP trying to colour whole country into saffron pic.twitter.com/Rip2TiFytB
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

