देश

Mahua Moitra 'Cash for Query Case': महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश, हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सोनकर ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की. महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के तुरंत बाद सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई.

Mahua Moitra 'Cash for Query Case': महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश, हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
(Photo : X)

लोकसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सोनकर ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की. महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश किए जाने के तुरंत बाद सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई. दरअसल, एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर ने शुक्रवार को जैसे ही कमेटी की जांच रिपोर्ट को सदन में पेश किया, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया. नारेबाजी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद वेल में आ गए. कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, सपा और बसपा सहित अन्य कई विपक्षी दलों के सांसद तृणमूल कांग्रेस का साथ देते हुए अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गए. पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल हंगामा कर रहे सांसदों को यह कहते हुए समझाने की कोशिश करते नजर आए कि अभी तो सिर्फ रिपोर्ट पेश हुई है, अभी इस पर चर्चा होनी है. लेकिन हंगामा और नारेबाजी जारी रहने पर अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. बता दें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).